HomeUTTAR PRADESHअहमदाबाद प्लेन क्रैश में 270 की मौत, सवालों के घेरे में हादसा,...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 270 की मौत, सवालों के घेरे में हादसा, 8 एजेंसियां शुरू करेंगी जांच


Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 जो बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी। टेकऑफ के महज एक मिनट के अंदर ही मेघानी नगर इलाके में क्रैश हो गई। इस भयावह हादसे में अब तक 270 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। केवल एक यात्री विश्वास कुमार चमत्कारिक रूप से जीवित बचा है।


 


जांच में जुटीं 8 एजेंसियां


इस हादसे की गहन जांच के लिए आठ एजेंसियां काम कर रही हैं। जिनमें नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), गुजरात पुलिस, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA), यूनाइटेड किंगडम की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टीगेशन ब्रांच (UK-AAIB), यूनाइटेड स्टेट्स की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB), फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA), और बोइंग कंपनी शामिल हैं। AAIB ने शुक्रवार को हॉस्टल की छत से ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया। जिससे हादसे का कारण  मिलने की उम्मीद है।


 


हादसे का संभावित कारण


प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि टेकऑफ के दौरान विमान की सेटिंग में गलती (कॉन्फिगरेशन एरर) मुख्य कारण हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार विमान केवल 825 फीट की ऊंचाई और 174 नॉट्स की गति तक पहुंच पाया। जबकि इस वजन के लिए 200-250 नॉट्स की गति की आवश्यकता थी। लैंडिंग गियर नीचे होने और 43 डिग्री सेल्सियस की गर्मी ने हालत को और जटिल कर दिया। पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल ने टेकऑफ के बाद ATC को अंतिम मैसेज में कहा प्लेन उठ नहीं रहा, बचेंगे नहीं।


 


बचाव कार्य और सरकारी प्रतिक्रिया


हादसे के बाद NDRF, भारतीय सेना, वायुसेना, और तटरक्षक बल ने राहत कार्य शुरू किए। सात से आठ फायर ब्रिगेड यूनिट्स ने आग पर काबू पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया और सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने भी स्थिति का जायजा लिया। टाटा ग्रुप जो एयर इंडिया का मालिक है। उन्होने ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।


 


मृतकों की पहचान में चुनौती


हादसे में कई शव बुरी तरह जल जाने के कारण पहचानना मुश्किल हो रही है। डीएनए सैंपलिंग के जरिए मृतकों की पहचान की जा रही है। शनिवार को प्लेन की टेल से एक और शव बरामद हुआ। जिसे एयर होस्टेस का माना जा रहा है। हादसे के बाद DGCA ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की हर उड़ान से पहले अनिवार्य जांच का आदेश दिया है। जांच पूरी होने तक अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read