spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअरब सागर में भारतीय नौसेना का बढ़ेगा दबदबा, 26 राफेल-M लड़ाकू विमान...

अरब सागर में भारतीय नौसेना का बढ़ेगा दबदबा, 26 राफेल-M लड़ाकू विमान की डील पक्की

fok-media-samman-samaroh


Rafel-M Deal With India: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच सोमवार को भारत ने फ्रांस के साथ 26 राफेल-एम विमान की डील साइन कर ली है। इस डील के तहत 26 राफेल के बदले भारत को 63000 करोड़ रुपये अदा करने होंगे। भारत को फ्रांस 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल विमान देगा। इस डील के दौरान खुद नौसेना उपप्रमुख वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन मौजूद रहे। इस मरीन राफेल विमानों को INSविक्रांत पर तैनात किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे भारतीय नौसेना की ताकत में काफी बढ़ोत्तरी होगी। खास कर अरब सागर में भारत और अधिक ताकतवर होगा। गौरतलब है कि साल 2016 में भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान की खरीद की थी। राफेल के इन बेड़े को अंबाला और हाशिनारा बेस पर तैनात किया गया है।


राफेल-M की ताकत


लंबाई-15.27 मीटर 


चौड़ाई-10.80 मीटर  


ऊंचाई- 5.34 मीटर


वजन- 10,600 किलो


रफ्तार- 1,912 KM/H


रेंज- 3700 किलोमीटर  


फ्लाई हाइट- 50 हजार फीट


INS विक्रांत से स्की जंप करने में सक्षम


कम जगह पर लैंडिंग और टेक ऑफ करने में सक्षम


न्यूक्लियर अटैक करने में सक्षम


बीच हवा में ही रीफ्यूलिंग की भी सुविधा

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular