spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअमित शाह ने बिहार में किया जनसभा को संबोधित, बोले- बोले बीजेपी...

अमित शाह ने बिहार में किया जनसभा को संबोधित, बोले- बोले बीजेपी ने किया बिहार का विकास

fok-media-samman-samaroh


Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अररिया दौरे पर पहुंचे। इस चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य के चुनाव को लेकर इस बार चार दीपावली मनाने का संदेश दिया। अमित शाह ने जनसभा में जय श्रीराम के नारे लगवाए और कहा कि बीजेपी चुन-चुन कर घुसपैठिया को देश से बाहर करेगी।


लालू प्रसाद की आलोचना


इसके साथ ही गृह मंत्री ने लालू प्रसाद के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि जब वे सत्ता में थे, तब राम मंदिर के निर्माण में देरी की गई। मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया और अब जल्द ही वहां ध्वजा भी लगेगी। अमित शाह ने कहा कि इस बार दीपावली में जो भी चीज खरीदेंगे हम लोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि वह स्वदेशी हो। इस बार बिहार वासियों को चार दीवाली मनानी है।


घुसपैठिए होंगे देश से बाहर- अमित शाह


अमित शाह ने राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये दोनों घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं। वहीं, बीजेपी उन्हें देश से बाहर निकालना चाहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से चुनाव आयोग की मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम कट रहे हैं। शाह ने कहा कि राहुल गांधी कान खोलकर सुन लें, बिहार हो या देश का कोई भी कोना, बीजेपी का संकल्प है कि चुन-चुनकर घुसपैठिए को देश से बाहर करेंगे।


बिहार में बढ़ा विकास


गृह मंत्री ने विकास के आंकड़े देते हुए कहा कि सोनिया-मनमोहन सरकार ने 10 साल में बिहार को सिर्फ 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिए थे, जबकि मोदी सरकार ने 2014 से 2025 तक 16 लाख करोड़ रुपए बिहार को दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंचाया है और देश को सुरक्षित भी बनाया है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular