HomeUTTAR PRADESHअमित शाह ने दिलाया हर भारतवासी को संकल्प, स्वदेशी अपनाने के लिए...

अमित शाह ने दिलाया हर भारतवासी को संकल्प, स्वदेशी अपनाने के लिए की अपील


Amit Shah Social Media Post: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने GST रिफॉर्म को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की सभी माताओं-बहनों को NEXT-Gen GST रिफॉर्म का तोहफा दिया है। पीएम ने देशवासियों से GST रिफॉर्म का जो वादा किया था, वह आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इसमें 390 से ज्यादा चाजों पर GST में कमी की गई। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि में NEXT-Gen GST रिफॉर्म की बड़ी भूमिका होगी। NEXT-Gen GST रिफॉर्म किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करने का एक दृढ़ संकल्प है।


GST में मिली राहत


GST रिफॉर्म लागू होने की वजह से  खाद्य एवं घरेलू सामान, कृषि, सेवाएं, होम बिल्डिंग खिलौने, मैटेरियल्स, ऑटोमोबाइल,स्पोर्ट्स, हैंडीक्राफ्ट्स, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, बीमा जैसे क्षेत्रों में GST में राहत से देशवासियों के जीवन में खुशियां आएंगी और उनकी बचत भी बढ़ेगी। 


स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर


अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में स्वदेशी अपनाने का आह्वान करते हुए बताया कि कैसे NEXT Gen GST से आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। कृषि, स्वास्थ्य, टेक्सटाइल्स, मैन-मेड फाइबर जैसे क्षेत्रों में GST घटाकर मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की पहल की गई है।  आप भी अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्वदेशी को अपनाकर हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाएं और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।


बचत में होगी बढ़ोतरी


इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि  GST रिफॉर्म्स के माध्यम से निरंतर मध्यम वर्ग की बचत में वृद्धि सुनिश्चित करते हुए उसकी आय बढ़ाने के लिए कई अवसर उपलब्ध करा रही है। रोजमर्रा की चीजों, हेल्थकेयर उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और शैक्षिक वस्तुओं की GST दरों में भारी कमी से उनकी खर्च करने योग्य आय में वृद्धि होगी और वे और ज्यादा बचत करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read