spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘अब सब खत्म, अब कुछ नहीं हो सकता’ कच्छ में आये भूकंप...

‘अब सब खत्म, अब कुछ नहीं हो सकता’ कच्छ में आये भूकंप को लेकर भावुक हुए पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Kutch: गुजरात में कच्छ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कच्छ के लोग,यहां के लोगों का आत्मविश्वास अभावों के बीच भी आत्मविश्वास से भरे हुए लोग ये हमेशा हमेशा मेरे जीवन को दिशा देते रहे हैं।  जो पुरानी पीढ़ी के लोग हैं वो जानते हैं, वर्तमान पीढ़ी को शायद पता नहीं है, आज तो यहां का जीवन बहुत आसान हो गया है, लेकिन तब हालात कुछ और हुआ करते थे। पानी के लिए सदियों से तरसता कच्छ, मां नर्मदा ने हम पर कृपा की और मेरा सौभाग्य है कि सूखी भूमि पर पानी पहुंचाने के कार्य में निमित्त बनने का मुझे आप सबने अवसर दिया।


पीएम मोदी ने कहा कि जब यहां भूकंप आया तो दुनिया को लगता था कि अब सब खत्म,अब कुछ नहीं हो सकता। कच्छ उस भूकंप में मौत की चादर ओढ़कर सोया था। लेकिन मैंने कभी अपना विश्वास खोया नहीं था। मेरा विश्वास कच्छी खमीर पर था। मुझे विश्वास था कि कच्छ इस संकट को परास्त करेगा, मेरा कच्छ खड़ा हो जाएगा और आप सबने बिल्कुल ऐसा ही किया। आज कच्छ व्यापार, कारोबार और टूरिज्म का बड़ा सेंटर है। आने वाले समय में कच्छ की ये भूमिका और बड़ी होने वाली है।


ग्रीन एनर्जी का केंद्र भी बनाएगी- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज यहां 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। एक समय था जब पूरे गुजरात में इतनी बड़ी परियोजना की घोषणा नहीं होती थी, और आज एक जिले में 50 हजार करोड़ रुपए का काम है। ये परियोजना भारत को दुनिया की ब्लू इकॉनमी बनाने में मदद करेगी, और ग्रीन एनर्जी का केंद्र भी बनाएगी। मैं आप सभी को बधाई देता हूं।


हमारा कच्छ हरित ऊर्जा का दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बन रहा है- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदीने कहा, ” हमारा कच्छ हरित ऊर्जा का दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बन रहा है।  ग्रीन हाइड्रोजन एक नए प्रकार का इंधन है। आने वाले समय में कारें, बसें, स्ट्रीट लाइट्स, ये सभी ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली है। कांडला,देश के तीन ग्रीन हाइड्रोजन में से एक है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular