HomeSPORTSCollar tune: साइबर अपराध वाली कॉलर ट्यून सुनते-सुनते क्या आप भी हो...

Collar tune: साइबर अपराध वाली कॉलर ट्यून सुनते-सुनते क्या आप भी हो गए हैं परेशान? इस ट्रिक से हटा सकते हैं यह कॉलर ट्यून

Collar tune: साइबर अपराध वाली कॉलर ट्यून सुनते-सुनते क्या आप भी हो गए हैं परेशान? इस ट्रिक से हटा सकते हैं यह कॉलर ट्यून

Collar tune: पिछले कुछ महीनों में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े साइबर अपराध के मामले बढ़े हैं और हजारों लोग इनका शिकार हो रहे हैं।

यूजर्स को इन अटैक्स के बारे में सावधान करने और सुरक्षित रखने के लिए दूरसंचार विभाग ने एक पहले की है।

किसी को कॉल करने पर अब यूजर्स को साइबर अपराध के बारे में सावधान करने वाली कॉलर ट्यून (Collar tune) सुनाई जाती है। कई लोग यह कॉलर ट्यून सुन-सुनकर परेशान हो गए हैं।

बेशक दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से की गई पहला का मकसद अच्छा है लेकिन बार-बार एक जैसी कॉलर ट्यून (Collar tune) सुनना भी तो जरूरी नहीं है।

ज्यादातर यूजर्स को यह पता नहीं है कि इस कॉलर ट्यून को हटाया जा सकता है या फिर स्किप किया जा सकता है।

आइए आपको बताएं कि आपको साइबर सुरक्षा से जुड़ी कॉलर ट्यून (Collar tune) हटाने के लिए क्या करना होगा।

आपको फॉलो करने हैं ये आसान स्टेप्स

– आपको डायलर ऐप ओपेन करना है, जिससे आप कॉल कर सकें।

– अब उसे कॉल करें, जिससे आप बात करना चाहते हैं।

– कॉल लगते ही आपको ‘साइबर फ्रॉड से सावधान’ वाली कॉलर ट्यून सुनाई देगी।

– इसे स्किप करने के लिए आपको कीपैड ओपेन करना है।

– अब नंबर 1 टैप करते ही यह कॉलर ट्यून स्किप हो जाएगी।

इस तरह किसी भी कॉल को डायल करने के बाद आपको 1 नंबर प्रेस करना होगा और कॉलर ट्यून स्किप हो जाएगी।

किसी को इमरजेंसी में फटाफट कॉल करना चाहते हों तो यह ट्रिक आपके बहुत काम आने वाली है।

हालांकि, कुछ समय बाद ही इस कॉलर ट्यून को दूरसंचार विभाग की ओर से ही हटा दिया जाएगा।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read