HomeRELIGIOUSSolar eclipse: पितृ पक्ष के आखिरी दिन लंका लगाएगा सूर्य ग्रहण से...

Solar eclipse: पितृ पक्ष के आखिरी दिन लंका लगाएगा सूर्य ग्रहण से पहले बन रहा ग्रहण योग, अभी से बचकर रहें ये राशि वाले लोग

Solar eclipse: पितृ पक्ष के आखिरी दिन लंका लगाएगा सूर्य ग्रहण से पहले बन रहा ग्रहण योग, अभी से बचकर रहें ये राशि वाले लोग

Solar eclipse: चंद्र ग्रहण लग चुका है और अब सूर्य ग्रहण लगने वाला है.

पितृ पक्ष के आखिरी दिन सर्व पितृ अमावस्‍या पर यह सूर्य ग्रहण लग रहा है. पितृ पक्ष में ग्रहण का लगना अच्‍छा नहीं माना जाता है.

उस पर सूर्य ग्रहण से पहले कन्‍या राशि में ग्रहण योग बन रहा है. दरअसल, 16 सितंबर 2024 को सूर्य गोचर करके कन्‍या राशि में प्रवेश कर गए हैं.

वहीं केतु ग्रह पहले से कन्‍या राशि में हैं, इससे यहां ग्रहण योग बन गया है. कन्‍या राशि में इस तरह सूर्य केतु की युति 18 साल बाद हुई है.

इसे अशुभ माना जा रहा है. 2 अक्‍टूबर 2024 को सूर्य ग्रहण से पहले बना यह ग्रहण योग वैसे तो

सभी 12 राशियों पर असर डालेगा लेकिन 3 राशियों के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है.

इन राशियों को तंग करेगा ग्रहण योग

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य केतु की युति बहुत तंग करेगी. आपको गुप्‍त शत्रु परेशान करेंगे. कोई बड़ा नुकसान हो सकता है.

व्‍यापार में घाटा हो सकता है. कोर्ट में कोई मामला है तो नतीजे निराशाजनक हो सकते हैं. बीमारियां घेरेंगी. उधार दिया गया पैसा फंस सकता है.

कन्या राशि

सूर्य केतु की युति कन्‍या राशि में ही हो रही है. इससे बना ग्रहण योग और फिर कन्‍या राशि में लग रहा सूर्य ग्रहण इस राशि के लोगों को बहुत कष्‍ट देगा.

आप ऊर्जा और आत्‍मविश्‍वास की कमी महसूस करेंगे. यात्रा से नुकसान हो सकता है. वाहन आराम से चलाएं. निवेश से बचें.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य और केतु नकारात्‍मक फल देगा. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन मुश्किल में आ सकता है

या साथी से मनमुटाव हो सकता है. सेहत परेशान करेगी. हार्ट पेशेंट दवाएं लेने में कोताही ना बरतें. शनि भी तंग करेंगे. धनहानि हो सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read