HomeRELIGIOUSRahu: दाने-दाने को मोहताज व्यक्ति को भी रातोंरात करोड़पति बना सकता है...

Rahu: दाने-दाने को मोहताज व्यक्ति को भी रातोंरात करोड़पति बना सकता है यह ग्रह। जानिए प्रसन्न करने के यह 5 उपाय

Rahu: दाने-दाने को मोहताज व्यक्ति को भी रातोंरात करोड़पति बना सकता है यह ग्रह। जानिए प्रसन्न करने के यह 5 उपाय

Rahu: ज्योतिष शास्त्र में राहु को क्रूर ग्रह माना गया है. कहते हैं कि जब कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति जीवन में तरक्की करना शुरू कर देता है.

वहीं कुंडली में राहु के कमजोर होने पर उसे परेशानियां घेरना शुरू कर देती हैं. ऐसी स्थिति में व्यक्ति जो भी फैसले लेता है, वे उसे नुकसान पहुंचाने वाले सिद्ध होते हैं.

जिससे उसका परिवार दरिद्रता का शिकार हो जाता है. धार्मिक विद्वान कहते हैं कि किसी के भी जीवन में ऐसी परेशानियां न आएं, इससे बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कुछ उपाय जरूर कर लेना चाहिए. जिससे उसकी कुंडली में राहु मजबूत बना रहे.

राहु को प्रसन्न करने के उपाय

बुधवार को दीया जलाएं

ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, राहु को प्रसन्न करने के लिए 18 बुधवार को सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने बैठें राहु मन्त्र ‘ॐ रां राहवे नमः’ की कम से कम एक माला जाप जरूर करें. इस उपाय से कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होती है.

काले कुत्ते को खिलाएं रोटी

राहु को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस उपाय से जातक को राहु का आशीर्वाद मिलता है और वह प्रसन्न रहता है. इससे मनुष्य पर आने वाली विपत्तियां टल जाती हैं और वह सुखी जीवन बिताता है.

मां सरस्वती की करें आराधना

राहु मतिभ्रम पैदा करता है, जिससे मनुष्य के सोचने-समझने की शक्ति क्षीण पड़ने लग जाती है. लिहाजा आप प्रतिदिन मां सरस्वती की आराधना करें, जिससे राहु का असर खत्म हो जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति सही वक्त पर सही फैसले लेने लग जाता है, जिससे उसका उत्थान होता है.

शनिवार को कर लें ये टोटका

ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, राहु को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को जौ लेकर उसके 18 भाग कर लें. इसके बाद प्रत्येक भाग को काले वस्त्र में रखकर बांध दें.

फिर प्रत्येक बुधवार को एक पोटली लेकर उस पर दूध का छींटा मारें और अपने सिर के ऊपर से घड़ी की विपरीत दिशा में 7 बार घुमा कर उसे बहते पानी में अर्पित कर दें.

इन वस्तुओं की खरीदारी होती है शुभ

सनातन धर्म के विद्वानों कहते हैं कि कई ऐसी वस्तुएं हैं, जिनकी खरीदारी से राहु खुश होते हैं. इनमें जौ, सरसों का तेल, शीशा, काले रंग के फूल, कोयले और अभ्रक शामिल हैं. कहते हैं जिस जातक की कुंडली में राहु कमजोर चल रहे हों, उन्हें इन चीजों की खरीद कर लेनी चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read