HomeRELIGIOUSKarva Chauth:अबकी बार करवाचौथ पर बनने जा रहे हैं यह 5 राजयोग,इन...

Karva Chauth:अबकी बार करवाचौथ पर बनने जा रहे हैं यह 5 राजयोग,इन 3 राशियों का खुलेंगे तरक्की के रास्ते!

Karva Chauth:अबकी बार करवाचौथ पर बनने जा रहे हैं यह 5 राजयोग,इन 3 राशियों का खुलेंगे तरक्की के रास्ते!

Karva Chauth: हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है.

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं.

ये एक निर्जला व्रत होता है और ये सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल की करवाचौथ बहुत खास माना जा रहा है. इस दिन कुछ खास राजयोग बनने जा रहे हैं जो 3 राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाले हैं.

बनेंगे ये 5 राजयोग

ज्योतिष गणना के अनुसार करवाचौथ पर इस बार शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग का

निर्माण होने जा रहा है. ये सभी राजयोग 3 राशियों को खूब सफलता दिलाएंगे. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में…

1. वृष राशि

करवा चौथ पर बनने वाले 5 राजयोग वृष राशि के लिए लाभदायक रहने वाले हैं.

जो लोग नया व्यापार करने का विचार कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा. नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी भी मिल सकती हैं

जिसे निभाने में आप सफल रहेंगे. निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है. लव लाइफ भी पहले से बेहतर हो सकती है.

2. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए ये राजयोग बहुत फायदेमंद रहने वाले हैं. जो लोग व्यापार करते हैं उनको नई डील्स मिल सकती हैं,

जिसमें मुनाफा भी मोटा होगा. साथ ही लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन लोगों को नई नौकरी भी मिल सकती है.

जिन लोगों की शादी नहीं हुई है या फिर शादी में परेशानियां आ रही हैं उनका रिश्ता पक्का हो सकता है. दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होंगी.

3. तुला राशि

करियर के मामले में तुला राशि के लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. तरक्की के द्वार खुलेंगे. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.

कार्यक्षेत्र में नए संबंध बन सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. जो विद्यार्थी प्रतियोगिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं

उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है. धन की बचत होगी. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है COMPUTERS JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read