HomeRELIGIOUSDreams: यह 5 सपने देखना  नवरात्रि होता है बेहद शुभ, खुल जाएंगे...

Dreams: यह 5 सपने देखना  नवरात्रि होता है बेहद शुभ, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता,जानें.. 

Dreams: यह 5 सपने देखना  नवरात्रि होता है बेहद शुभ, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता,जानें..

Dreams: नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा करने का विधान है.

मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और बाधाएं दूर होती हैं.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में कुछ सपने देखना बेहद शुभ माना जाता है.

ये सपने भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं. आइए जानते हैं इन शुभ सपनों के बारे में…

1. नवरात्रि में मंदिर का सपना देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान सपने में मंदिर देखना बहुत शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपको मानसिक रूप से चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं. जीवन में आपको कुछ अच्छा और नया बदलाव देखने को मिल सकता है. पारिवारिक रिश्तों में भी मजबूत आ सकती है.

2. सपने में शेर देखना

नवरात्रि में सपने में शेर देखना शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपको आने वाले समय में धनलाभ भी हो सकता है. अगर किसी कार्य में बाधाएं आ रही थीं तो वो दूर हो सकती हैं.

3. मां दुर्गा को देखना

सपने में मां दुर्गा को देखना बेहद शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपके ऊपर में माता रानी की विशेष कृपा बनी हुई है. जीवन के कष्ट, संकट जल्द ही दूर होने वाले हैं. कार्यक्षेत्र में तरक्की के द्वार खुलेंगे. हर क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी.

4. फूलों का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में फूलों का दिखना बेहद शुभ होता है. इसका अर्थ है कि आपके जीवन से नकारात्मकता दूर होने वाली है और पॉजिटिविटी आएगी. जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा. घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है.

5. गंगा नदी दिखना

स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में गंगा नदी का दिखना बेहद अच्छा माना जाता है. इसका अर्थ है कि पूर्व में किए हुए पापों से मुक्ति मिल सकती है. आपके जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं जो आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है COMPUTERS JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read