HomePOLITICSUttrakhand News: हरक सिंह रावत ने कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के...

Uttrakhand News: हरक सिंह रावत ने कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के परिवार से मिले, बोले- प्रताड़ित किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Uttrakhand News: आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत ने भाजपा के दबंग विधायक उमेश शर्मा काउ  के दबाव में पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जा रहे कांग्रेस के नेता सूरत सिंह नेगी के आवास पर जाकर उनसे व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया।

डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि आज भाजपा के मंत्री ,विधायक सत्ता के अहंकार में विपक्षी नेताओं को ही नही आम लोगों को भी प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी लगातार भाजपा विधायक की नाकामियों और उनके भ्रष्टाचार को जनता के बीच उजागर करने का काम कर रहे थे इसी से बौखला कर भाजपा विधायक ने पुलिस पर दबाव बनाकर सूरत सिंह नेगी पर कई फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए हैं जिस कारण पुलिस प्रशासन लगातार उनका और उनके परिवार का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है ।

हरक सिंह रावत का भाजपा पर निशाना

डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि जहां एक और अंकिता भंडारी प्रकरण में असली दोषी वी आई पी अभी भी कानून के शिकंजे से बाहर है , बेरोजगारों के पेपर लीक का असली दोषी मास्टरमाइंड अभी भी कानून के शिकंजे में नहीं आ सका हैं और तमाम बड़े-बड़े भू माफिया जिनके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है उन पर पुलिस की कोई सख्ती कभी दिखाई नहीं देती है लेकिन विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस अभूतपूर्व रूप से सक्रिय हो जाती है ।

बदले की भावना बर्दाश्त नहीं- सूरत सिंह नेगी

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पढ़ी-लिखी जनता यह सब देख और समझ रही है यह सरासर भेद भाव पूर्ण और बदले की भावना से सूरत सिंह नेगी जी को प्रताड़ित करने की करवाई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने सूरत सिंह नेगी के परिजनों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वह और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके परिजनों के साथ है पुलिस प्रशासन की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा वह संकट के समय अपने को अकेला ना समझे । इसीलिए वह उनके परिजनों से मुलाकात करने आए हैं ।

अन्य नेता रहे मौजूद  

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट बंटू पार्षद अनिल सिंह छेत्री कांग्रेस नेता सागर मनवाल विजय सिंह चौहान, हिमेश नेगी , सरिता बिष्ट और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read