Sunday, May 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMERoad Accident :मोटरसाइकिल से जार रहे दो युवको को अज्ञात वाहन ने...

Road Accident :मोटरसाइकिल से जार रहे दो युवको को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर,मौके पर हुई मौत

fok-media-samman-samaroh

Road Accident :मोटरसाइकिल से जार रहे दो युवको को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर,मौके पर हुई मौत

Road Accident : यूपी के बरेली में रविवार को हादसा हो गया। प्राइवेट अस्पताल के दो कंपाउंडर की रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सीबीगंज इंस्पेक्टरों सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रविवार तड़के सूचना मिली कि रामपुर रोड पर परसाखेड़ा रोड नंबर तीन के पास बाइक सवार दो युवक रोड के किनारे घायल अवस्था में पड़े हैं।

 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजावा 

पुलिस पहुंची तो दोनों घायलों की हालत गंभीर थी और वे बोल नहीं पा रहे थे। इस पर दोनों को तत्काल इलाज के लिए एम्बुलेंस से नवोदय अस्पताल में भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया तो दोनों के शव मोर्चरी भेज दिए गए।

उनकी बाइक को कब्जे में लेकर परसाखेड़ा चौकी पर खड़ा कराया गया। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय साहिल पुत्र आलमशाह निवासी ग्राम गैनी थाना अलीगंज और 18 वर्षीय मो. अज़ीम पुत्र गुड्डू निवासी मोहल्ला सर्वोदय नगर थाना सीबीगंज के रूप में हुई।

बाईक से चाय पीने जा रहे थे युवक 

दोनों युवक मथुरापुर स्थित बरेली हॉस्पिटल में कंपाउंडर का कार्य करते थे। परिजन ने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान देर रात वे दोनों झुमका तिराहे पर बाइक से चाय पीने गए थे।

उसी दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।

 

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular