HomeCRIMERoad Accident :निर्माणाधीन पुल से टकराई बोलोरो,हादसे में तीन लोगों का मौके...

Road Accident :निर्माणाधीन पुल से टकराई बोलोरो,हादसे में तीन लोगों का मौके पर हुई मौत 

Road Accident :निर्माणाधीन पुल से टकराई बोलोरो,हादसे में तीन लोगों का मौके पर हुई मौत

Road Accident: बरेली-बदायूं सीमा पर फरीदपुर के खल्लापुर गांव के पास रविवार सुबह तड़के बड़ा हादसा हो गया। दातागंज की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी खल्लापुर के पास निर्माणाधीन पुल से रामगंगा नदी में गिर गई।

इस हादसे में बोलोरो सवार तीन युवकों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को बरामद कर लिया। बोलोरो में मौजूद तीनों युवकों की मौत हो गई. हादसे में मरने वाले दो युवकों की पहचान हो गई है।

तीसरे व्यक्ति की पहचान की जा रही है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों से भी संपर्क किया.

 मिली जानकारी के मुताबिक, खल्लापुर गांव के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. पिछले साल पुल की एप्रोच रोड बह गई थी और पुल लटक गया था।

इसके चलते यहां यातायात ठप हो गया है। रविवार सुबह तड़के दातागंज की ओर से आ रही बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से रामगंगा नदी में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलने पर फरीदपुर और दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची। कार से तीन शव निकाले गए हैं. मृतकों की पहचान 38 वर्षीय कौशल कुमार और 39 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में की गई है.

तीसरे मृतक की जानकारी जुटाई जा रही है। बोलेरो गाजियाबाद नंबर की है। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस मृतक के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उनकी पहचान कर रही है। साथ ही तीसरे युवक की जानकारी जुटाकर परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि अन्य जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल सकेगी।

वहीं, नदी में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. आसपास के गांवों की भीड़ जमा हो गई।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read