HomeCRIMERoad accident: ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवको...

Road accident: ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवको की मौत, मौके पर पुलिस कार्रवाई में जुटी 

Road accident: ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवको की मौत, मौके पर पुलिस कार्रवाई में जुटी 

Road accident: कुशीनगर जनपद तमकुही सेवरही मार्ग स्थित भटवलिया के समीप ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवको की मौत हों गई।

सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लें कर आवश्यक कारवाई मे जुट गई।

सेवरही थानाक्षेत्र के धुरिया इमिलिया निवासी कामेश्वर मद्धेशिया के तीन बेटे है।

दीपावली के अवसर पर उनका सबसे छोटा पुत्र रंजीत कुमार (21) तमकुहीराज कस्बे मे पटाखे की दुकान लगाया था।

दुकान मे सहयोगी के तौर पर अपने दोस्त इमिलिया निवासी समीर अली के पुत्र एजाज अली (18) को रखा था।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दोनों दोस्त बाइक से दुकान की सफाई के लिए निकले थे।

इसी दौरान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सेवरही – तमकुहीराज मार्ग स्थित भटवलिया के समीप ट्रक की चपेट मे आ गंभीर रुप से घायल हों गए।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से गंभीर रुप से घायल युवको को सीएचसी तमकुही पहुंचाया।

जहां जांच में चिकित्सको ने घायल युवको को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया ट्रक को पुलिस कब्जे मे ले लिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कारवाई की जाएगी।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read