HomeCRIMEMurder: पति-पत्नी के झगड़े में बिच-बचाव करने गए पङोसी की हत्या पति...

Murder: पति-पत्नी के झगड़े में बिच-बचाव करने गए पङोसी की हत्या पति गिरफ्तार 

Murder: पति-पत्नी के झगड़े में बिच-बचाव करने गए पङोसी की हत्या पति गिरफ्तार 

Murder: दिल्ली में पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ोसी को महंगा पड़ गया।

महिला के पति ने सरिया से सिर पर वार कर पड़ोसी की जान ले ली। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बाहरी उत्तरी दिल्ली में 42 साल के एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति (पति) का पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था।

दोनों के झगड़े में पड़ोसी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब आरोपी धीरज अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था।

पुलिस अधिकारी बताया

दोनों के बीच यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब धीरज ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।

पड़ोसी रण सिंह इसे नजरअंदाज नहीं कर पाया। इसके बाद उसने मामले में हस्तक्षेप किया

और वह धीरज से भिड़ गया। सिंह ने धीरज के इस बर्ताव पर आपत्ति जताई।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच हुई झड़प जल्द ही हिंसक हो गई।

जिसके बाद धीरज ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से रण सिंह के सिर पर हमला कर दिया।

इस हमले के कारण सिंह पहली मंजिल की सीढ़ियों से नीचे गिर गया,

जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस को सीढ़ियों पर खून के धब्बे भी मिले।

पुलिस ने बताया कि रण सिंह को उसके परिजन बीजेआरएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read