HomeCRIMEMurder:घर के सामने खून से लथपथ मिला युवक का शव, मचा हङकंप,...

Murder:घर के सामने खून से लथपथ मिला युवक का शव, मचा हङकंप, पुलिल जांच में जुटी 

Murder:घर के सामने खून से लथपथ मिला युवक का शव, मचा हङकंप, पुलिल जांच में जुटी 

Murder: यूपी के बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की हत्या कर उसका शव उसके घर के सामने फेंक दिया गया. घर के सामने खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. युवक ने कुछ साल पहले एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी. विरोध करने पर उसने घर छोड़ दिया और कांशीराम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहने लगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के मुताबिक

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि अजय कुमार निगम (36, बांदा नगर के क्योटरा मोहल्ला) पिछले कई वर्षों से हरदौली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। आज उसका शव घर के दरवाजे के सामने पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उठाकर अस्पताल ले आई।

उन्होंने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है और नगर थाने को सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

अजय निगम ने सात साल पहले एक मुस्लिम लड़की से अंतरजातीय विवाह किया था। युवक की सास रजिया ने बताया कि तभी से वह क्योटरा मोहल्ला स्थित अपना घर छोड़कर काशीराम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

युवक की पत्नी और सास दोनों के मुताबिक

युवक की पत्नी और सास दोनों के मुताबिक घटना कल रात 12 से 3 बजे के बीच की होगी, जब पत्नी और बच्चे घर के अंदर वाले कमरे में सो रहे थे और अजय बाहरी कमरे में सो रहा था. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि रात में किसी के दरवाजा खटखटाने से जगने के बाद वह कमरे से बाहर निकले होंगे और फिर सिर पर घातक वार से उनकी मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि उनके और उनके परिवार में किसी के बीच कोई विवाद नहीं था और हत्या का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read