HomeCRIMELove Story : नौ बच्चों की मां की प्रेम कहानी,20 साल के...

Love Story : नौ बच्चों की मां की प्रेम कहानी,20 साल के मेहंदी वाले से प्यार, आत्महत्या की धमकी

Love Story : नौ बच्चों की मां की प्रेम कहानी,20 साल के मेहंदी वाले से प्यार, आत्महत्या की धमकी

Love Story: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां उम्र और रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर एक नौ बच्चों की मां ने अपने से आधे उम्र के प्रेमी के साथ जाने की जिद ठान ली है।

20 साल के मेहंदी लगाने वाले युवक पर दिल हार चुकी इस महिला की कहानी ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे गांव और प्रेमी को भी परेशान कर दिया है।

महिला अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए आत्महत्या की धमकी तक दे रही है।मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नौ बच्चों की मां का दिल पड़ोस के गांव के 20 साल के एक युवक पर आ गया, जो मेहंदी लगाने का काम करता है।

महिला का दावा है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी, भले ही इसके लिए उसे परिवार छोड़ना पड़े। इस जिद ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है।

पुलिस थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा

लगभग एक हफ्ते पहले महिला अपने प्रेमी के घर जा पहुंची थी। परिवार वालों ने किसी तरह उसे वापस बुलाया, लेकिन मामला थाने तक पहुंच गया।

पुलिस के सामने भी महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद दोहराई। बताया जाता है कि महिला के दो बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है, और उसके एक बेटे के दो बच्चे भी हैं।

हैरानी की बात यह है कि जिस युवक को महिला अपना प्रेमी बता रही है, उसकी शादी भी तय हो चुकी है और 6 मई को उसकी बारात जानी है।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

महिला का पति एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसने बताया कि मेहंदी लगाने वाला युवक अक्सर उनके गांव आता-जाता था।

इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पति का दावा है कि उसने और उसकी बहू ने एक दिन पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

परिवार ने इसका विरोध किया, लेकिन महिला नहीं मानी। दोनों का रिश्ता खुलेआम चलने लगा। 29 अप्रैल को महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई।

परिवार का समझाना बेकार, प्रेमी भी परेशान

परिवार वालों ने काफी समझाने की कोशिश की और 2 मई को महिला प्रेमी के साथ गांव लौट आई। लेकिन वह घर में रहने को तैयार नहीं हुई।

थाने में भी महिला ने साफ कहा कि वह सिर्फ अपने प्रेमी के साथ रहेगी। प्रेमी युवक भी इस जिद से परेशान दिखा। उसने बताया कि वह काम के सिलसिले में बरेली गया था, जहां महिला बस अड्डे पर पहुंच गई और आत्महत्या की धमकी देकर उसे गांव लौटने को मजबूर किया।

पुलिस का रुख

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक परिवार या किसी अन्य पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की जिद के चलते मामला उलझा हुआ है, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई तब तक नहीं हो सकती, जब तक तहरीर न मिले।

सामाजिक और पारिवारिक उहापोह

यह मामला न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए चर्चा का विषय बन गया है। महिला की जिद और आत्महत्या की धमकी ने सभी को सकते में डाल दिया है।

वहीं, प्रेमी की तयशुदा शादी ने इस कहानी को और जटिल बना दिया है। यह घटना समाज में रिश्तों की मर्यादा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read