HomeCRIMElove affair: नाबालिग प्रेमी साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही पति की...

love affair: नाबालिग प्रेमी साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही पति की गला रेतकर करवा दी थी हत्या,मिली उम्र कैद की सजा

love affair: नाबालिग प्रेमी साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही पति की गला रेतकर करवा दी थी हत्या,मिली उम्र कैद की सजा

love affair: यूपी के बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में कोर्ट ने पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

महिला ने बड़े ही नाटकीय ढंग से नाबालिग प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पति की गला रेतकर हत्या करवा दी थी।

मामले में कोर्ट ने दोषी पाते हुए महिला को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

पति के संपत्ति को हथियाना के लालच में महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

जानिए क्या है पूरा मामला

बरेली की विवाहिता का नाबालिक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

कई बार अपने पति रोहित के चलते वह नाबालिक से मिल नहीं पति थी।

इसलिए उसने अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पति को ये नहीं मालूम था की उसकी पत्नी ही उसकी हत्यारिन निकलेगी।

महिला ने छह जनवरी 2023 को रात में अपने नाबालिक प्रेमी और उसके दोस्तों को अपने घर पर बुलाया। पति को इसकी भनक नहीं लगी।

जब महिला का पति सो गया तो आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

महिला ने अपने पति का पैर दबा दिया था और नाबालिक और उसके दोस्तों ने हाथ पकड़ कर हसिए से गर्दन काट दी।

शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया। मृतक के मौसेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

नाबालिग से शादी करना चाहती थी महिला

महिला अपने पति की संपत्ति को हथियाकर नाबालिग प्रेमी से शादी करना चाहती थी।

इसमें उसका पति रोड़ा बन रहा था। इसलिए महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। अब महिला को जीवनभर सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read