HomeCRIMElandslide: मिट्टी खोदने गई दर्जनों महिलाएं मिट्टी के ढेर में दबी,बचाव कार्य...

landslide: मिट्टी खोदने गई दर्जनों महिलाएं मिट्टी के ढेर में दबी,बचाव कार्य में जुटा प्रशासन 

landslide: मिट्टी खोदने गई दर्जनों महिलाएं मिट्टी के ढेर में दबी,बचाव कार्य में जुटा प्रशासन 

landslide: कासगंज में भूस्खलन में दर्जनों महिलाएं दब गईं. इस हादसे में दो महिलाओं के शव मिले हैं. बचाव कार्य जारी है. मिट्टी हटाने और महिलाओं को निकालने का काम तेजी से चल रहा है. कौशिक के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही डीएम मेधा रूपम और एसपी अपर्णा रजत मौके पर पहुंच गयी

डीएम ने बचाव कार्य में जुटने का दिया निर्देश

डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को जेसीबी बुलाकर बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं। एम्बुलेंस को बुलाया गया और बचाव अभियान के दौरान घायल महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल महिलाओं की संख्या आठ बतायी जा रही है.

मिट्टी खोदने गई थी दर्जनों महिलाएं

मथुरा-बरेली हाईवे पर मोहनपुर कस्बे के बाहर राधास्वामी सत्संग भवन के पास मिट्टी खोदने गई दर्जनों महिलाएं मिट्टी के ढेर में दब गईं। कुछ महिलाओं की चीख सुनकर राहगीर रुके और तुरंत मोहनपुरा के लोगों को सूचना दी। इसके बाद मार्गस्थ और मोहनपुरा के लोगों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया.

मिट्टी हटाने और महिलाओं को निकालने का काम शुरू किया गया. इस दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई और उनके शव निकाले गए। अब और भी महिलाओं के दबे होने की खबर के बाद खुदाई का काम तेजी से चल रहा है. लोगों से सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचने लगे हैं.

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read