HomeCRIMEFire: बंद पङी अतीक अहमद के ऑफिस में अचानक लगी भीषण आग,मचा...

Fire: बंद पङी अतीक अहमद के ऑफिस में अचानक लगी भीषण आग,मचा हड़कंप

Fire: बंद पङी अतीक अहमद के ऑफिस में अचानक लगी भीषण आग,मचा हड़कंप

Fire: युपी के प्रयागराज में मौजूद अतीक अहमद के ऑफिस में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई।

बिल्डिंग के एक कमरे से उठ रहीं लाल लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी?

इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बतादें कि अतीक अहमद की मौत के बाद सरकार ने उसकी संपत्तियों को कब्जे में ले लिया है।

जिस ऑफिस में आग लगी है, उस पर कुछ दिन पहले ही पीडीए की तरफ से कार्रवाई की गई थी।

पुलिस ने बताया कि जहां आग लगने की घटना सामने आई है वह अब बिल्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

आसपास के लोगों से मिली जानकारी में पता चला है कि कुछ नेशड़ी तबके के लोगों ने कोई जलती हुई चीज को फेंका होगा, जिसके कारण आग लग गई।

फरवरी में अतीक के गुर्गों सद्दाम और लल्ला गद्दी की कुर्क जमीन पर काबिज हुआ था प्रशासन

माफिया अतीक गैंक के गैंगस्टर सद्दाम और लल्ला गद्दी की कुर्क प्रॉपर्टी पर कुछ दिन पहले ही एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ कब्जा लिया था।

हरुनगला स्थित तीन बीघा जमीन पर प्रशासक ने अपना बोर्ड लगाया गया था। बोर्ड में इस जमीन की कीमत 5.29 करोड़ बताई गई।

पुलिस ने प्रॉपर्टी पर कब्जा लेने से पहले ढोल के साथ मुनादी भी कराई थी।

अतीक के भाई अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम और उसका गुर्गा रजा उर्फ लल्ला गद्दी ने बरेली में खूब प्रॉपर्टी एकत्र की थी।

अतीक-अशरफ की मौत के बाद सद्दाम और लल्ला गद्दी और पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता चला गया।

पुलिस ने सद्दाम और लल्ला गद्दी समेत 11 के खिलाफ पिछले साल फरवरी में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

सद्दाम पर नौ और लल्ला गद्दी के खिलाफ 5 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर पिछले सप्ताह डीएम रविंद्र कुमार ने सद्दाम और लल्ला गद्दी की हरुनगला स्थित गाटा संख्या 530 व 531 क्षेत्रफल 1.5810 हेक्टेयर में से 1/10 भाग यानि करीब 3 बीघा जमीन कुर्क की थी।

डीएम ने एसडीएम सदर को कुर्क प्रॉपर्टी का प्रशासक नियुक्त किया है।

मंगलवार को एसडीएम सदर तहसील की टीम और बिथरी-बरादरी थानों की पुलिस के साथ कब्जा लेने पहुंच गए।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read