HomeCRIMEDeath:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

Death:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

Death:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Death: कुशीनगर हाटा नगर के वार्ड संख्या 24 हरिटोला में एक महिला की मृत्यु शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई।

वार्ड के निवासी रीमा 27 वर्ष पत्नी किशन उर्फ गुड्डू का शव अपने ही घर में दीवार के सहारे लटकता मिला।

मृतका की दो साल की बेटी है। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज अनुराग शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

हरिटोला वार्ड के निवासी किशन की शादी 2019 में कसया के पास सुखपुरवा निवासी रीमा के साथ हुई थी।

मृतका के पति किशन ने पुलिस को बताया कि सुबह किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहा सुनी हुई थी।

जिसके बाद वह कस्बे में चला गया। दो घंटे बाद लौटा तो रीमा का शव साड़ी के फंदे से सहारे दीवार से लटक रहा था।

कस्बा चौकी हाटा प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि मृतका के मायके से अभी कोई नहीं आया है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read