HomeCRIMEDead body: मेन सड़क के किनारे महिला का शव मिलने से क्षेत्र...

Dead body: मेन सड़क के किनारे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में बना चरचा का विषय

Dead body: मेन सड़क के किनारे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में बना चरचा का विषय

Dead body: कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के डिघवा परसौनी मोड़ के समीप सड़क के किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी पुलिस व कसया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

क्षेत्र के डिघवा परसौनी मोड़ के आगे सुबह सड़क के किनारे एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मेन सड़क के किनारे शव मिलने की सूचना पर पहले पीआरवी पुलिस पहुंची।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय, एएसआई प्रविंद्र सिंह, हल्का दरोगा जंगबहादुर आदि पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय व हल्का दरोगा जंगबहादुर ने बताया कि घटना स्थल पर किसी वाहन के टूटे हुये सामान मिले हैं तथा मौके पर खून गिरा हुआ था।

इससे पता चल रहा है कि महिला को किसी अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मार कर फरार हो गया है,

लेकिन उसके शव का शिनाख्त नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read