HomeCRIMEBride: शादी समारोह में दुल्हन के कमरे में दूल्हे के दोस्तों ने...

Bride: शादी समारोह में दुल्हन के कमरे में दूल्हे के दोस्तों ने घुस सहेलियों से की छेड़खानी,गुस्साई दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Bride: शादी समारोह में दुल्हन के कमरे में दूल्हे के दोस्तों ने घुस सहेलियों से की छेड़खानी,गुस्साई दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Bride: बरेली में शादी समारोह में दुल्हन के कमरे में दूल्हे के दोस्त घुस गए। इस दौरान वहां मौजूद दुल्हन की सहेलियों से छेड़खानी शुरू कर दी।

दुल्हन के भाई ने रोकने की कोशिश की तो उसकी पिटाई कर दी। इससे गुस्साई दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। बारात बैरंग लौटा दी।

पिटाई से घायल दुल्हन के भाई को फरीदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

फरीदपुर के नगरिया विक्रम गांव की युवती की शादी फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर के युवक से तय हुई थी। मोहल्ले के दुर्गा मंदिर पर शादी समारोह हुआ।

दुल्हन पक्ष के लोग शाम को ही बारातघर में पहुंच गए। देर शाम शादी समारोह का चल रहा था। इसी दौरान दूल्हा पक्ष के कई लोग शराब के नशे में झूमते हुए दुल्हन के कमरे में घुस आए।

दुल्हन के कमरे में बैठी युवतियों से छेड़खानी शुरू कर दी। दुल्हन के भाई ने विरोध करके कमरे से बाहर करने की कोशिश की।

जिसके बाद उन्होंने दुल्हन के भाई को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुल्हन का भाई जमीन पर गिर पड़ा।

दुल्हन के तमाम परिवार वाले पहुंच गए। दबंग हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए।

परिवार के लोगों ने घायल दुल्हन के भाई को फरीदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद रिश्तेदारों में पंचायत हुई। पंचायत में दुल्हन पक्ष की ओर से दिया जाने वाला दहेज वापस करा दिया गया।

दुल्हन के पिता ने फरीदपुर थाने में फर्रखपुर मोहल्ले के सुनील, कमल समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सुनील, कमल समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया।

इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read