HomeCINEMARaid-2: अजय देवगन की फिल्म रेड-2 इस डेट को होगी रिलिज,जानिए नया...

Raid-2: अजय देवगन की फिल्म रेड-2 इस डेट को होगी रिलिज,जानिए नया पोस्टर देख फैंस कर रहे क्या-क्या डिमांड्स

Raid-2: अजय देवगन की फिल्म रेड-2 इस डेट को होगी रिलिज,जानिए नया पोस्टर देख फैंस कर रहे क्या-क्या डिमांड्स

Raid-2: साल 2018 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रेड (Raid) एक ब्लॉकबस्टर हिट थी।

सच्ची घटना पर बनी इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.4 की रेटिंग मिली थी।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

फिल्म के पार्ट-2 का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली मेकर्स ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

टीसीरीज फिल्म्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया है कि रेड-2 अगले साल 25 फरवरी को रिलीज होगी।

मेकर्स ने फिर बदली ‘रेड-2’ की रिलीज डेट

पहले फिल्म की रिलीज डेट 15 नवंबर 2024 रखी गई थी लेकिन अब ये नई रिलीज डेट आ गई है।

मेकर्स ने एक पोस्टर रिलीज किया है जिसमें कई सारी पुरानी फाइलें पड़ी नजर आ रही हैं जिनके ऊपर ‘कॉन्फिडेन्शियल’ लिखा हुआ है।

पोस्टर के ऊपर लिखा है- अमय पटनायक वापस आ गया है। फिल्म के इस पार्ट का निर्देशन भी राज कुमार गुप्ता ही करेंगे।

टी-सीरीज ने कैप्शन में लिखा- वही एक्शन इन्टेन्सिटी और सस्पेंस फिर से वापस आ रहा है। रेड 2 सिनेमाघरों में 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले अजय देवगन फैंस

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किए जाने पर फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक है।

एक फॉलोअर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया- अब पता चलेगा कि विभीषण कौन है।

वहीं एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया- ये साल 2025 की सबसे पहली ब्लॉकबस्टर होगी।

एक फैन ने लिखा- इसमें राहत फतेह अली खान सर का गाना चाहिए। पहले पार्ट में उनका

गाना बहुत अच्छा लगा था। एक फॉलोअर ने लिखा- इस फिल्म का इंतजार रहेगा।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस बीच अजय देवगन ने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

मैदान, शैतान और दृश्यम 2 जैसी फिल्मों को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों में रेड-2 के अलावा सिंघम अगेन और दे दे प्यार दे 2 जैसी फिल्में भी रिलीज होंगी।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read