HomeCINEMAActress Bhagyashree: समाजसेवा की मिसाल पायल लाठ बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों...

Actress Bhagyashree: समाजसेवा की मिसाल पायल लाठ बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों सम्मानित

Actress Bhagyashree: समाजसेवा की मिसाल पायल लाठ बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों सम्मानित

पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन को छत्तीसगढ़ में दी एक अलग पहचान

Actress Bhagyashree: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े डांडिया प्रोग्राम रास डांडिया मंच से छत्तीसगढ़ में समाजसेवा के क्षेत्र में सशक्त हस्ताक्षर पायल लाठ को बॉलीवुड़ अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों सम्मानित किया गया।

पायल को यह सम्मान उनके लगातार कर रहे सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

इसमें महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर की गई सेवाएं शामिल हैं।

भोजन बनवाकर जरूरतमंदों को बंटवाया

कोरोना काल के दौरान पायल लाठ ने अपने परिवार की चिंता किये बगैर लोगों की सेवा की और रोजाना भोजन बनवाकर जरूरतमंदों को बंटवाया।

इसे पहले भी कई अवसरों पर अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए पायल सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।

पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल 72 वर्षीय बुजुर्ग और एक बच्ची को उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जिससे उनकी जान बच सकी।

पायल की इस समर्पित सेवा भावना को देखते हुए बिलासपुर के तत्कालीन पुलिसकर्मी अधीक्षक संतोष सिंह ने उन्हें गुड सेमेरिटन अवार्ड प्रदान किया।

सम्मान पाकर पायल लाठ ने रास डांडिया के आयोजक प्रिंस भटिया का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मुझे मोटिवेशन देता है और भविष्य में भी निरंतर ऐसी समाज सेवा करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read