spot_img
spot_img
HomeCRIMEWine smuggler: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 30 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Wine smuggler: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 30 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

fok-media-samman-samaroh

तरयासुजान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के पास से 30 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब (ऑफिसर च्वाइस) बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा, आरक्षी विशाल कुमार और आरक्षी गुड्डू राजभर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा व्यवस्था के लिए गश्त पर थे।

इस दौरान हफुआ बलिराम मोड़ के पास एक 26 वर्षीय युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा, जिसके पीठ पर एक बैग था।पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा।

तलाशी लेने पर उसके बैग से 30 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोलू, पुत्र उमेश, निवासी कोटवा बथुआह चौक, थाना पहाड़पुर, जिला मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार बताया।

गोलू ने पुलिस को बताया कि वह सीमावर्ती क्षेत्रों की शराब दुकानों से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए तस्करी करता है।

पुलिस ने बरामद शराब और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

स्थानीय पुलिस की सक्रियता

तरयासुजान पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस लगातार ऐसे अपराधों पर नजर रख रही है और क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने के लिए सक्रिय है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular