HomeCRIMECarcass: संदिग्ध हालत में सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव,...

Carcass: संदिग्ध हालत में सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Carcass: संदिग्ध हालत में सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Carcass: कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के बाड़ी पुल के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक गड्ढे में 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान आदित्य गिरी, पुत्र रामचंद्र गिरी, निवासी अमवा चौधरी, थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, कसया-पडरौना मार्ग पर बाड़ी पुल के समीप स्थानीय लोगों ने गड्ढे में शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची कसया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त आदित्य गिरी के रूप में हुई।

शव के पास से एक मोटरसाइकिल और कुछ महिला कपड़े भी बरामद किए गए, जो जांच का विषय बन गए हैं।

परिजनों का आरोप 

परिजनों ने बताया कि आदित्य की शादी 13 मई 2025 को तय थी।

वह 15 अप्रैल को अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए मोटरसाइकिल से रामकोला के भोदसी गांव रिश्तेदारी में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

आशंका जताते हुए परिजनों ने तुर्कपट्टी थाने में अपहरण की तहरीर दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

शुक्रवार को शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि आदित्य को सुनियोजित तरीके से मारा गया है।

उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कसया थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

        पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने भी घटनास्थल का किया दौरा

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस बरामद मोटरसाइकिल और कपड़ों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है और लोग मामले में त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read