HomeRELIGIOUSBhagavaan Shiv: यह पांच राशि वाले व्यक्तियों के बेहद प्रिय होते भगवान...

Bhagavaan Shiv: यह पांच राशि वाले व्यक्तियों के बेहद प्रिय होते भगवान शिव,जानिए वह राशियां कौनसी ? 

Bhagavaan Shiv: यह पांच राशि वाले व्यक्तियों के बेहद प्रिय होते भगवान शिव,जानिए वह राशियां कौनसी ?

Bhagavaan Shiv:भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए साल के कुछ दिन बहुत खास होते हैं,

जैसे- महाशिवरात्रि, सावन सोमवार. इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा. महादेव को प्रसन्‍न करने के लिए शिव भक्‍त व्रत, पूजन-अभिषेक करते हैं.

वहीं ज्‍योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन पर शिव जी की विशेष कृपा रहती है.

ये 5 राशियों के लोग शिव जी को बेहद प्रिय होते हैं, लिहाजा इनके जीवन में कोई भी चुनौती या समस्‍या आए वे भगवान शिव के आशीर्वाद से उनसे जल्‍दी ही उबर जाते हैं. जानिए भगवान शिव की प्रिय राशियां कौनसी हैं.

मेष राशि :

मेष राशि के स्‍वामी मंगल ग्रह हैं और इन पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है. चूंकि हनुमान जी को भगवान शिव का ही अवतार माना जाता है.

लिहाजा भगवान शिव की प्रिय राशियों में पहली राशि मेष राशि है.

भोलेनाथ की कृपा से इनके बिगड़े काम भी बन जाते हैं और करियर और कारोबार में खूब तरक्‍की मिलती है.

कर्क राशि :

कर्क राशि के स्‍वामी चंद्रमा हैं जिनको भगवान शिव ने अपने मस्‍तक पर धारण किया हुआ है. लिहाजा कर्क राशि के जातक भी भगवान शिव को बहुत प्रिय होते हैं.

ये लोग हंसमुख, सहनशील और धैर्यवान होते हैं. वे हर मुश्किल से आसानी से निपट लेते हैं.

तुला राशि :

तुला राशि के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं. भगवान शिव की प्रिय राशियों तुला राशि भी शामिल है. शिव कृपा के चलते इस राशि के लोग शानदार जीवन जीते हैं.

इनके जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं रहती है. साथ ही आकर्षक पर्सनालिटी के मालिक होते हैं.

मकर राशि :

मकर राशि के स्‍वामी शनि महाराज हैं. शनि भगवान शिव को अपना आराध्‍य मानते हैं और शिव जी की आराधना करने वाले का शनि भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं.

मुश्किल समय में भगवान शिव खुद इस राशि के जातकों की रक्षा करते हैं.

कुंभ राशि :

कुंभ राशि के स्‍वामी भी शनि देव हैं और ये जातक भी भगवान शिव को बहुत प्रिय होते हैं. कुंभ राशि के लोग सच्‍चे, ईमानदार और दूसरों की भलाई करने वाले होते हैं.

इसलिए शिव जी ने इनसे प्रसन्‍न रहते हैं और जीवन में अपार मान-सम्‍मान, सुख व समृद्धि देते हैं.

(Disclaimer – प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. COMPUTER JAGAT इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read