HomeRELIGIOUSAyodhya Ramlala: अगर आप भी इस नवरात्र में अयोध्या रामलला के दर्शन...

Ayodhya Ramlala: अगर आप भी इस नवरात्र में अयोध्या रामलला के दर्शन का बना रहे हैं प्लान, तो पहले जान लीजिए आरती और दर्शन का नया टाइम टेबल

Ayodhya Ramlala: अगर आप भी इस नवरात्र में अयोध्या रामलला के दर्शन का बना रहे हैं प्लान, तो पहले जान लीजिए आरती और दर्शन का नया टाइम टेबल

Ayodhya Ramlala: अगर आप अयोध्या जा रहे हैं और रामलला के दर्शन करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है.

बता दें कि मंदिर में दर्शन, आरती और कपान बंद होने तक का समय बदल गया है.

भक्तों की सुख-सुविधा और शारदीय नवरात्रि के चलते ये बदलाव किया गया है. नवरात्रि के पहले दिन से ये बदलाव लागू हो जाएंगे.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय की ओर से ये जानकारी दी गई है.

राम मंदिर का नया टाइम टेबल

राम मंदिर के नए टाइम टेबल के मुताबिक राम मंदिर में मंगला आरती जो अब तक सुबह चार बजे होती थी वह सुबह 4.30 से 4.40 बजे तक होगी.

इसके बाद 4.40 से 6.30 बजे तक श्रृंगार आदि के लिए पट बंद कर दिए जाएंगे. श्रृंगार आरती जो पहले सुबह 6 बजे होती थी वह 6.30 बजे होगी.

वहीं, 6.30 बजे से शुरू होने वाले रामलला के दर्शन सुबह 7.00 बजे से शुरू होंगे. इसके बाद सुबह 9:00 से 9:05 बजे तक पट बंद कर दिए जाएंगे,

इस दौरान बालभोग होगा. फिर 9:45 से लेकर 11:45 तक राम भक्त दर्शन कर सकेंगे. 11:45 से 12:00 बजे तक पर राजभोग के लिए पट बंद रहेंगे.

दोपहर की समय सारिणी

इसके बाद दोपहर 12:00 बजे रामलला की भोग आरती की जाएगी. इसके बाद 15 मिनट के लिए कपाट बंद रहेंगे. 12:15 से 12:30 तक दर्शन होंगे.

12:30 बजे से 1:30 तक भगवान शयन करेंगे तो पट बंद रहेंगे. 1:30 बजे से फिर दर्शन शुरू किए जाएंगे.

1:35 से 4:00 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे. फिर 5 मिनट के लिए पट फिर बंद होगा.

शाम 6:45 से 7:00 तक भोग आरती होगी. संध्या आरती उसी समय यानी 7:00 बजे होगी.

7:00 से लेकर 8:30 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे. रात 9:00 बजे राम मंदिर में प्रवेश बंद होगा.

फिर 9:15 से 9:30 तक भोग लगेगा और शाम की आरती होगी. 9:45 से सुबह 4:30 बजे तक भगवान का पट बंद रहेंगे.

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read