तिरुवनंतपुरम 2 जुलाई:
केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने बुधवार को संगठन के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एस श्रीसंत पर पिछले साल लगाया गया तीन साल का प्रतिबंध हटा दिया।
Also Read This:लियोनेल मेसी का रिटायरमेंट, फैंस ने इस तरह दी विदाई
एसोसिएशन के एक बयान में कहा गया है कि केसीए ने दिन में आयोजित अपनी विशेष आम सभा की बैठक में प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया। बयान में कहा गया है कि क्रिकेटर द्वारा केसीए के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए खेद व्यक्त करते हुए बिना शर्त माफी मांगने के आधार पर यह निर्णय लिया गया। इसमें कहा गया है कि श्रीसंत पर प्रतिबंध पिछले केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) मैचों से पहले लगाया गया था।


