HomeUTTAR PRADESHऑपरेशन सिंदूर थीम वाला दुर्गा पूजा पंडाल को बंद करने की कोशिश,...

ऑपरेशन सिंदूर थीम वाला दुर्गा पूजा पंडाल को बंद करने की कोशिश, आयोजकों ने पुलिस पर लगाया आरोप


Kolkata Durga Puja: कोलकाता में ऑपरेशन सिंदूर वाला थीम पर आधारित संतोष मित्रा स्क्वायर का दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया। 26 सितंबर को इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। ये पंडाल इस साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ भारत के एयर स्ट्राइक की याद में बनाया गया है।


पुलिस के खिलाफ विस्फोटक आरोप


दरअसल, पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पूजा पंडाल के भव्य उद्घाटन के एक दिन बाद, बीजेपी पार्षद और इस पूजा समिति के मसचिव सजल घोष ने कोलकाता पुलिस के खिलाफ विस्फोटक आरोप लगाए हैं।  


उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस साजिश रच रही है और पूजा समिति से जुड़े लोगों को परेशान कर रही है, ताकि इस पंडाल को बंद कर दिया जाए। क्योंकि इस साल पिछले तीन सालों की तरह ही भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सजल घोष ने कहा कि पुलिस सड़क के बीच में बैरिकेड्स लगा रही है और भीड़ को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि लोग हमारे पूजा पंडाल में ना आ सकें।


सजल घोष ने लगाया सरकार पर आरोप


सजल घोष ने कहा कहा कि साजिश पूरी तरह तैयार है, ताकि कोई हादसा हो और फिर पूजा समिति पर दोष डाल दिया जाए। चूंकि हमारा थीम ऑपरेशन सिंदूर है, ये कुछ लोगों को अच्छा नहीं रहा है। सरकार ने कोलकाता पुलिस के माध्यम जो साजिश रची है, वह ये है कि 40 फीट की सड़क को गार्डरेल से बंद कर दिया जाए और लोगों को 15 फीट की सड़क से चलने के लिए मजबूर किया जाए। जहां आम तौर पर 700 मीटर चलकर पंडाल तक पहुंचा जा सकता है, वहीं लोगों को 3 से 3.5 किलोमीटर की अलग-अलग सड़कों से होकर 15 फीट के बैरिकेड्स के माध्यम से यहां आना पड़ रहा है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read