HomeUTTARAKHANDएसजीआरआरयू विमेनोवेटर के प्लेटफार्म पर महिलाओं ने किया अपना बिजनेस पिच

एसजीआरआरयू विमेनोवेटर के प्लेटफार्म पर महिलाओं ने किया अपना बिजनेस पिच

देहरादून : शनिवार को श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी (एसजीआर आरयू) में विमेनोवेटर की ओर से वी पिच कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें 50 में से 15 बिजनेस पिच चुनी गई. श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में वूमनोवाटर की ओर से आयोजित वी पिच कंपटीशन में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उद्यमिता श्रीमती विनोद उनियाल मौजूद रहीं. वही बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद खादी बोर्ड अधिकारी डॉक्टर अलका पांडे उद्यमी मधु मरवा मौजूद रहे इसके अलावा पिचिंग कंपटीशन को जज करने के लिए बतौर जज कॉलेज की ओर से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉक्टर मनीष मंडोली डॉक्टर रूपा सोनी डॉक्टर जूही गर्ग अर्चना यादव कपूर पूजा चौहान एवं निवेदिता गांगुली मौजूद रहे. इस मौके पर महिलाओं ने अपना बिजनेस पिच किया जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि किस तरीके से वह अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से सहायता चाहते हैं और उनके बिजनेस आइडिया में दम है.
इस बारे में जानकारी देते हुए विमेनोवेटर की स्टेट हेड प्रिया गुलाटी ने बताया कि इस तरह के प्लेटफार्म महिलाओं को बहुत कम मिलते हैं जहां वे अपने बिजनेस आइडिया को लोगों के आगे रख सके और उसके लिए सरकार से अपेक्षा कर सके कि वह उसको फंड करें इस तरह के प्लेटफार्म की आजकल बहुत ज्यादा जरूरत है उसी को दिमाग में रखते हुए यह एक प्रयास किया गया.

जूरी द्वारा 15 लोगों को इसमें चुना गया जिसमें होम बेकार कैटेगरी में हरिद्वार से अर्चना गोयल रुड़की से नीला रानी देहरादून से पूजा रावत वेदिका खट्टर एवं सिमरन मोगा को पुरस्कार प्रदान किया गया वहीं दूसरी ओर जनरल कैटेगरी में एवं स्टूडेंट कैटेगरी में श्रेया, निमेष, फरजाना , डॉ बिनु भदौरिया, प्रिंसी, कविता पाल, अदिति शर्मा, सोनम घई ,जसलीन कौर, यशिका गुप्ता एवं पीयूष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जानकारी देते हुए प्रिया गुलाटी ने बताया कि अब यह 15 लोग दिल्ली में होने वाले नेशनल पिचिंग कंपटीशन के लिए प्रतिभा करेंगे इस मौके पर ग्रह कॉम की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं जूरी मेंबर्स आदि को गिफ्ट भी प्रदान किए गए.

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read