HomeCRIMEबीजेपी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जानिए...

बीजेपी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ ​​पप्पू गिरधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया। 15 अक्टूबर को उनकी पत्नी रेखा आर्य की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद से वह फरार थे। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी।

रेखा आर्य ने लगाए थे गंभीर आरोप

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर 15 अक्टूबर को देहरादून में FIR दर्ज की गई थी। शिकायत में उन्होंने अपने पति पर परेशान करने, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और हत्या की साजिश समेत गंभीर आरोप लगाए थे। FIR दर्ज होने के बाद से गिरधारी लाल साहू पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। अब देहरादून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें झांसी से गिरफ्तार कर लिया है।

झांसी में गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई

गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़ी जानकारी की जांच करेगी। इस मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भी चर्चा तेज कर दी है।


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू दिवाली जेल में बिता सकते हैं। खबर है कि पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। देहरादून पुलिस भी जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। ऐसी आशंका थी कि साहू नेपाल भाग गए हैं। उनके खिलाफ बरेली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में करीब 50 केस दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा थे, यह बात उन्होंने शादी के समय छिपाई थी। तब से वह लगातार मंत्री रेखा आर्या को परेशान कर रहे हैं।

साहू ने आर्या के फर्जी साइन करके धोखे से मंत्री रेखा आर्या को अपनी कंपनियों से भी हटा दिया था। इस FIR की जांच के लिए SP ग्रामीण जया बलोनी की अध्यक्षता में एक SIT बनाई गई थी। SIT ने साहू के कई करीबी साथियों से भी पूछताछ की। गिरधारी की लीगल हिस्ट्री खंगाली गई तो पता चला कि बरेली और दूसरे जिलों में उसके खिलाफ करीब 50 केस पेंडिंग हैं।

SIT ने साहू की तलाश में कई दिनों तक उसके दर्जनों ठिकानों पर रेड की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस बीच, खबरें आईं कि वह नेपाल भाग गया है। इसके बाद पुलिस ने नेपाल की एजेंसियों से भी कॉन्टैक्ट किया। अब खबर है कि पुलिस साहू के बहुत करीब है और उसे जल्द ही अरेस्ट किया जा सकता है। इससे यह भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि साहू दिवाली जेल में बिता सकता है। पुलिस जल्द ही इस केस में कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर सकती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read