HomeUTTARAKHANDUttarakhand News: देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का मंत्री गणेश जोशी ने...

Uttarakhand News: देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के चलते देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि देहरादून और मसूरी के बीच यातायात व्यवस्था जल्द से जल्द पूरी तरह सामान्य हो सके। मंत्री जोशी ने कहा कि बरसात के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने निर्देशित किया कि जहां वाहनों के दलदल में फंसने की संभावना है, वहां तत्काल पत्थर, गिट्टी एवं अन्य आवश्यक सामग्री डालकर मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए, ताकि आमजन एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मार्ग पर आवश्यकतानुसार चेतावनी बोर्ड एवं बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लगातार मौके पर निगरानी बनाए रखने तथा कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read