HomeUTTARAKHANDUttrakhand News: हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, वोकल फॉर...

Uttrakhand News: हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, वोकल फॉर लोकल को दिया गया प्रोत्साहन

Uttrakhand News:देहरादून में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को दिया प्रोत्साहन।

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से उत्तराखंड के अनेक पारंपरिक हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों को मिली राष्ट्रीय पहचान और GI टैग। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं भी हस्तनिर्मित वस्त्रों एवं स्थानीय उत्पादों के उपयोग को देते हैं प्राथमिकता।

राज्य के बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को मेलों, प्रदर्शनियों एवं विभिन्न विपणन मंचों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे बेहतर अवसर। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर हो रहा कार्य।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read