HomeUTTARAKHANDUttarakhand News: प्रदेश की जनता को सीएम धामी की सौगात, लोहाघाट के...

Uttarakhand News: प्रदेश की जनता को सीएम धामी की सौगात, लोहाघाट के 42 जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली आर्थिक सहायता

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को लोहाघाट क्षेत्र के 42 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता कुल दो लाख दस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा के द्वारा बताया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है। जिसके क्रम में आज एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में क्षेत्र के 42 जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

उन्होंने बताया प्रत्येक व्यक्ति को पांच पांच हजार रुपए धनराशि का चेक प्रदान किया गया गया। पालिका अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री के द्वारा प्रत्येक जरूरतमंद की समस्या का ध्यान रखा जा रहा है जिसके लिए वह क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं ।आगे भी जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष ने बताया प्रत्येक वार्ड के सभासदों के द्वारा अपने-अपने वार्डों में आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार की गई थी।

वहीं राहत राशि प्रदान किए जाने पर लाभान्वित लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे , वार्ड सभासद आशीष राय, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read