HomeUTTARAKHANDकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचे उत्तराखंड, स्वच्छ भारत मिशन और गांधी जयंती...

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचे उत्तराखंड, स्वच्छ भारत मिशन और गांधी जयंती कार्यक्रम में की शिरकत

देहरादून: आज देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा-2024 के अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री  किरेन रिजिजू ने आयोजित कार्यक्रमो में शिरकत की।गांधी पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किशननगर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग पहुंचे, यहां उन्होंने चरखा चलाया और ग्रामोद्योग का निरीक्षण किया।इसके पश्चयात माननीय मंत्री नैशविला रोड पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता सेवा इकाई का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही स्वच्छता मित्रो और कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कहा कि यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि सरकार ने 50 वर्ष पुराने नैशविला रोड स्थित कूड़ेदान से मुक्ति दिलाकर क्षेत्रवासियों को सौगात दी है।

अपने नियत कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू गांधी पार्क पहुंचे।यहां केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने झाड़ू लगाकर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।वहीं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत गांधी पार्क परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया।

उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आकर उन्हें अत्यंत सुख की अनुभूति होती है।यहाँ उन्हें अपने घर जैसा वातावरण मिलता है।यहाँ के लोगो मे आदर और सत्कार का भाव झलकता है जो कि अतिथि देवो भवः की भावना को चरितार्थ करता है।साथ ही उन्होंने देवभूमि से अपने लगाव को भी साझा किया।बताया कि किस प्रकार वह यहाँ के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भ्रमण कर चुके हैं।सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित जिला पिथौरागढ़ के गूंजी का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा उन्हें पूर्व में बताया गया था क्षेत्र में सड़क आने की कोई उम्मीद नही है।जिससे क्षेत्रवासियों और पर्यटकों को काफी असुविधा होती थी।उनकी इस पीड़ा को समझते हुए चूंकि वह स्वयं अरुणाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य से आते हैं और उन्हें यह भलीभांति ज्ञात है कि सड़क मार्ग नही होने से महिलाओं, बुजुर्गों,बच्चो को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ऐसे में उनके द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए गूंजी क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया गया।प्रधानमंत्री जी ने क्षेत्रवासियों की इस पीड़ा को समझते हुए सड़क मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराई जिसका की अब निर्माण होने से स्थानीय लोगो के साथ ही पर्यटकों को लाभ प्राप्त हो रहा है।

साथ ही अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन और नेतृत्व ही है कि आज उत्तराखंड में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।जिनमे केदारनाथ का पुनर्निर्माण हो,बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किये जा रहे कार्य हो,दिल्ली-देहरादून फोर लेन का निर्माण कार्य हो,केदारखंड,मानसखंड योजना, टिहरी झील में साहसिक गतिविधियों के लिए 4 करोड़ सहित अनेक ऐसी योजनाओं से देवभूमि को लाभान्वित किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें संतुष्टि महसूस हुई।इस वर्ष स्वच्छता अभियान की थीम
“स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता” है।स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को राजघाट से की थी।इस अभियान का मकसद भारत को साफ़-सुथरा बनाना है। कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत, हर परिवार को शौचालय, ठोस और तरल अपशिष्ट निपटान की सुविधा, पेयजल आपूर्ति, और गाँवों की स्वच्छता सुनिश्चित करना है।

अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के गूंजी,हर्षिल, चकराता,नाभी,औली,नीति,माणा,टिहरी आदि स्थलों के भ्रमण स्मरण को साझा करते हुए कहा कि देवभूमि बेहद खूबसूरत है।उन्होंने सभी से उत्तराखंड आने को कहा लेकिन यहां आकर गंदगी नही फैलाना चाहिए।कहा कि यहां आकर उनके मन को अत्यंत प्रसन्नता होती है। हम सभी को अपने इन क्षेत्रों और धरोहरों को संजो कर रखना है।

केंद्रीय मंत्री ने युवाओ को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन मे फिट रहने की बात कही।कहा हमने खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे मूवमेंट शुरू किए।इन आयोजनों का एक ही धेय है कि किस प्रकार से हम स्वयं को फिट रख सकें।उन्होंने युवाओ से अधिक से अधिक खेलों में भागीदारी करने की बात कही।कहा कि जीवन मे फिट रहने के लिए खेल एक ऐसा माध्यम होता है जो हमारे मन और तन को भी तंदुरुस्त बनाये रखता है।

स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम के अंतर्गत जनपद में हॉस्पिटेलिटी सुविधाओं में पांच लीफ श्रेणी प्राप्त होटल/होमस्टे/रिसोर्ट व्यवसाइयों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read