HomeUTTARAKHANDतिरंगा है हमारी शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक-रेखा...

तिरंगा है हमारी शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक-रेखा आर्या

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर ‘हर घर तिरंगा अभियान” के तहत देहरादून के गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक भव्य तिंरगा यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा के शुभारंभ से पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी और शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए।तिरंगा यात्रा में खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारीगण,पीआरडी स्वयंसेवक और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है।जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई उनको नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्हीं की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।राष्ट्रध्वज हमारी आन बान शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने इसके मूल्यों को बनाए रखते हुए एक सशक्त भारत का निर्माण करने की सभी से अपील की।साथ ही सभी से 11-15 अगस्त अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और “हर घर तिरंगा” अभियान का हिस्सा बनने और अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करने की अपील भी की। कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर, गर्व से हमारा राष्ट्र एकता की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और सभी को देशभक्ति के प्रति ओतप्रोत कर रहा है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा,निदेशक जितेंद्र सोनकर,उपनिदेशक अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारीगण,पीआरडी स्वयंसेवक और समस्त स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read