HomeUTTARAKHANDयूजेवीएन लिमिटेड के जल विद्युत गृहों द्वारा निगम की स्थापना के बाद...

यूजेवीएन लिमिटेड के जल विद्युत गृहों द्वारा निगम की स्थापना के बाद का एक दिन का रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन

देहरादून: यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने कुशल प्रबंधन एवं बेहतरीन कार्य संस्कृति के बल पर रिकार्ड विद्युत उत्पादन करते हुए ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि यूजेवीएन लिमिटेड की जल विद्युत परियोजनाओं द्वारा दिनांक 13.08.2024 को 25.9788 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया है जो कि निगम की स्थापना के बाद से अब तक का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है। उन्होंने बताया कि निगम की परियोजनाओं का इससे पूर्व का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन 25.963 मिलियन यूनिट था जो कि दिनांक 05 अगस्त 2023 को किया गया था। डॉ. संदीप सिंघल ने कहा कि इस वर्ष जहां कुछ परियोजनाओं के जल संग्रहण क्षेत्रों में अतिवृष्टि की स्थिति रही वहीं यमुना और टौंस का जलस्तर गत वर्ष की तुलना में क्रमशः लगभग 38 प्रतिशत एवं 20 प्रतिशत कम रहा। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी परियोजनाओं द्वारा रिकार्ड उत्पादन निगम कार्मिकों के कार्य के प्रति दृढ़संकल्प एवं समर्पण का परिचायक है। निगम के विद्युत गृहों की इस उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने कहा कि सर्वाधिक विद्युत उत्पादन की यह उपलब्धि वर्षाकाल से पूर्व योजनाबद्ध तरीके से बनाई गई कार्ययोजना के अनुरुप विद्युत गृहों की मशीनों के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं कार्मिकों के उत्कृष्ट कार्य से ही संभव हुई है। डॉ. सिंघल ने आशा व्यक्त की कि अपनी बेहतरीन कार्यसंस्कृति तथा कार्मिकों की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लगन से निगम भविष्य में भी इसी प्रकार विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य को ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी बनाने में सहयोगी बनेगा।

दिनांक 13 अगस्त, 2024 को निगम की विभिन्न परियोजनाओं द्वारा किए गए उत्पादन का विवरण निम्न प्रकार है –
छिबरो – 4.847 मिलियन यूनिट
खोदरी – 2.161 मिलियन यूनिट
ढकरानी – 0.453 मिलियन यूनिट
ढालीपुर – 1.211 मिलियन यूनिट
कुल्हाल – 0.723 मिलियन यूनिट
व्यासी – 2.928 मिलियन यूनिट
मनेरी भाली प्रथम (तिलोथ) – 2.211 मिलियन यूनिट
मनेरी भाली-द्वितीय (धरासु) – 6.826 मिलियन यूनिट
चीला – 3.027 मिलियन यूनिट
खटीमा – 0.827 मिलियन यूनिट
पथरी – 0.369 मिलियन यूनिट
मोहम्मदपुर – 0.155 मिलियन यूनिट
गलोगी – 0.033 मिलियन यूनिट
दुनाव – 0.015 मिलियन यूनिट
काली गंगा-प्रथम – 0.047 मिलियन यूनिट
काली गंगा-द्वितीय – 0.019 मिलियन यूनिट
मध्यमहेश्वर – 0.127 मिलियन यूनिट

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read