HomeUTTARAKHANDयूजेवीएन लिमिटेड के विद्युतगृहों द्वारा रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन

यूजेवीएन लिमिटेड के विद्युतगृहों द्वारा रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन

उत्पादन की दृष्टि से अगस्त का महीना यूजेवीएन लिमिटेड के लिए बेहतरीन साबित हुआ है। निगम ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता तथा सक्षम नेतृत्व का परिचय देते हुए रिकार्ड विद्युत उत्पादन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि यूजेवीएन लिमिटेड की परियोजनाओं ने अगस्त 2024 में 724.465 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन किया है जो कि निगम की स्थापना के बाद से किसी भी वर्ष के अगस्त माह का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है। इससे पूर्व अगस्त माह का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन 721.990 मिलियन यूनिट था जो कि अगस्त 2023 में किया गया था। इसी क्रम में जानकारी देते हुए डॉ. सिंघल ने बताया की जनपद देहरादून में हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर स्थित 240 मेगावाट की छिबरो जल विद्युत परियोजना द्वारा माह अगस्त में 146.768 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया जो कि राज्य स्थापना के बाद से इस परियोजना का अगस्त माह का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है। इससे पूर्व अगस्त 2021 में किया गया 143.279 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन इस परियोजना का अब तक का अगस्त माह का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन था।

120 मेगावाट की खोदरी जल विद्युत परियोजना के उत्पादन के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. सिंघल ने बताया खोदरी परियोजना द्वारा माह अगस्त में किया गया 65.589 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन निगम की स्थापना के बाद से अभी तक का अगस्त माह का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है। इससे पूर्व अगस्त 2021 में किया गया 63.814 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन इस परियोजना का अब तक का अगस्त माह का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन था।
डॉ. संदीप सिंघल ने आगे बताया कि यमुना नदी पर स्थित 120 मेगावाट की व्यासी जल विद्युत परियोजना द्वारा अगस्त 2024 में किया गया 86.787 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन इस परियोजना का अपनी स्थापना के बाद से किसी भी माह का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है। इसी के साथ निगम की कुल्हाल, तिलोथ, चीला, मोहम्मदपुर तथा गलोगी परियोजनाओं द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने अगस्त माह के लक्ष्य से अधिक विद्युत उत्पादन किया गया है।
प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने निगम के विद्युत गृहों की उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि विद्युत गृहों की मशीनों के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं कार्मिकों के उत्कृष्ट कार्य से ही यह रिकार्ड उत्पादन संभव हुआ है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read