HomeUTTARAKHANDCM धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़...

CM धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

देहरादून: ऋषिकेश में दो दिन पहले शराब माफियाओं द्वारा एक यूट्यूबर की पिटाई करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में आज एसएसपी अजय सिंह द्वारा ऋषिकेश के देहात में तैनात एसओजी की टीम को भंग कर दिया गया है और पूरे राज्य में शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया है।

शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की मिल रही थी शिकायतें: बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की समीक्षा के बाद सरकार को जानकारी मिल रही थी कि शराब की दुकानों पर अनियमितताएं बढ़ती जा रही हैं।साथ ही ओवररेटिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आबकारी विभाग को पूरे राज्य में चेकिंग अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे।

100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी: राज्य में आबकारी विभाग ने आज पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया है। इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

सीएम धामी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश: सीएम धामी ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए थे कि अगर दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता है, तो दुकानों को सीज कर दिया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read