HomeUTTARAKHANDकोटक महिन्द्रा बैंक के नेशनल प्रेजिडेंट नरेंद्र अग्रवाल ने प्रदेश के वित्त...

कोटक महिन्द्रा बैंक के नेशनल प्रेजिडेंट नरेंद्र अग्रवाल ने प्रदेश के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की

देहरादून: कोटक महिन्द्रा बैंक के नेशनल प्रेजिडेंट नरेंद्र अग्रवाल ने प्रदेश के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान बैंक के विस्तारीकरण को लेकर वार्ता हुई।

शासकीय आवास पर हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र के विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं के स्टार्टअप में बैंक अग्रणी भूमिका में योगदान प्रदान कर आगे आएं। कहा कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में बैंक अपनी शाखों का विस्तार करें, जिससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र में निवास कर रहे नागरिकों को उसका लाभ मिले।

बैंक के रीजनल हेड अपूर्व मिनोचा ने कहा कि बैकिंग क्षेत्र में कोटक महिन्द्रा बैंक की अपनी कार्य शैली व व्यवहार के कारण विशिष्ट पहचान है। सर्किल हेड अनुज कपूर ने बताया हमारे लिए ग्राहक ही सर्वोपरि है उसकी सेवा में बैंक सदैव तत्पर रहता है। इस मौके पर स्टेंट हेड गवर्नमेंट बिजनेस उत्तराखंड शोभित अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read