HomeUTTARAKHANDजनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों केा गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित...

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों केा गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

देहरादून: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 103 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव आदि शिकायतें प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों केा गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा 1905 पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदरों को निर्देशित किया कि भूमि सीमांकन एवं निर्विवाद विरासतन के मामलों को यथाशीघ्र निपटायें। साथ ही निर्देशित किया कि ग्राम समाज, सरकारी भूमि की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारित करें। जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं नगर निकायों के अधिकारियों को त्वारित कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ओली गावं निवासी एक महिला द्वारा अपनी शिकायत में बताया कि भूमि क्रय की गई जिसका भुगतान कर दिया गया है, भूमि पर निर्माण नही करने दे रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को प्रकरण पर मौका मुआवना करने हेतु आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विकासनगर में भूमि सम्बन्धी प्रकरणों पर उप जिलाधिकारी विकासनगर तथा ऋषिकेश एवं डोईवाला सम्बन्धी प्ररकणों उप जिलाधिकारी ऋषिकेश व डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। वहीं एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उनसे शादी का झांसा देकर दस वर्षाे से शोषण किया गया है, शादी के लिए कहने पर अपनी बात से मुकर रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विधि सम्मत कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बैठक मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि लोनिवि, जितेन्द्र कुमार, अधि.अभि. सिंचाई दिनेश चन्द्र उनियाल, अधि.अभि. विद्युत राकेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read