HomeUTTARAKHANDनाबालिग की असुरक्षा को लेकर मिली थी जानकारी, आयोग अध्यक्ष ने लिया...

नाबालिग की असुरक्षा को लेकर मिली थी जानकारी, आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

देहरादून: कल देर रात प्राप्त जानकारी के आधार पर राज्य महिला आयोग तुरंत एक्शन में आया है मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल को सूचना मिली कि एक नाबालिग किशोरी को एक युवक लगभग 8 दिन पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी के एक गाँव से देहरादून के हर्रावाला में शिवपुरम कॉलोनी में नदी किनारे प्लॉट में बनी बस्ती में लेकर आया है, और वह किशोरी उस युवक के परिवार के संग रह रही है जो कि अभी 17 वर्षीय है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी के असुरक्षा का अंदेशा जताया गया। जिसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने तत्काल एसओ डोईवाला से फोन पर वार्ता करते हुए हर्रावाला चौकी की पूरी टीम के साथ मौके पर कर नाबालिग किशोरी को उक्त युवक के कमरे से अपने कब्जे में लेते हुए उसे किशोरी गृह भेजा गया। साथ ही पुलिस टीम ने लड़के को मामले की जांच के लिए चौकी में लाया गया।

मामले में किशोरी से पूछताछ पर परिजनों के नंबर मांगे गए परंतु नबंर याद न होने के कारण उसके परिजनों से सम्पर्क नही हो पाया है। मामले में युवक से पूछताछ चल रही है।

आयोग अध्यक्ष ने बताया है कि फिलहाल किशोरी की सुरक्षा को लेकर उसे किशोरी गृह में भेजा गया है। मामला अत्यंत गंभीर है जब तक किशोरी के माता-पिता से बातचीत नहीं हो जाती तब तक उसे किशोरी गृह में रखा जाएगा। यदि किशोरी के माता-पिता से सम्पर्क के बाद ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।।
वहीं आयोग अध्यक्ष द्वारा एसओ डोईवाला को इस प्रकार की बनी बस्तियों में रहने वालों के सत्यापन के आदेश दिए गए।

थानाध्यक्ष कोतवाली डोईवाला ने जानकारी में बताया कि नाबालिग किशोरी का कल मेडिकल कराया जाएगा। कल रात्रि में ही सीडब्ल्यूसी की टीम के साथ किशोरी गृह के लिए भेज दिया गया था। जिसके लिए आज एसडीएम के आदेश भी करा लिए गए है। साथ ही मामले में जांच चल रही है जो भी तथ्य सामने आते हैं उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read