हल्द्वानी: शनिवार को हल्द्वानी में भूतपूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनका बिंदुखत्ता में सैनिक विकास जन केंद्र के लिए एक बीघा जमीन की स्वीकृत के लिए पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। पूर्व सैनिक लंबे समय से मांग करे सह रहे थे कि बिंदुखत्ता में शहीद स्मारक के पास एक सैनिक जन मिलन केंद्र का निर्माण कराया जाना चाहिए। इसके लिए पिछले आठ सालों से पूर्व सैनिक प्रयासरत थे। लंबे संघर्ष और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों के बाद केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बिंदुखत्ता में सैनिक विकास जन केंद्र के लिए एक बीघा जमीन सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास को हस्तांतरित कर दी है। विधवा व निराश्रितों के बच्चों के प्रशिक्षण एवं आजीविका संवर्धन के लिए सैनिक विकास जन केंद्र की स्थापना की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए जो भी हितकारी होगा वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, मेजर (सेनि) बीएस बिष्ट, कैप्टन इंदर सिंह, चंचल सिंह कोरंगा, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, इंदर सिंह पनेरी, महिपाल सिंह, सुंदर सिंह खनका आदि उपस्थित रहे।
बिंदुखत्ता में सैनिक विकास केंद्र के लिए एक बीघा जमीन की स्वीकृति पर पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार
7
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com


