HomeUTTARAKHANDजिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्लूडी, सिंचाई सहित संबधित विभागों के साथ यात्रा...

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्लूडी, सिंचाई सहित संबधित विभागों के साथ यात्रा मार्ग का कुंड तक निरीक्षण किया

रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मानसून सीजन में भारी बारिश के चलते हो रहे नुकसान, क्षतिग्रस्त मार्गों का आंकलन एवं यात्रा दोबारा शुरू करने की संभावनाओं की जिलाधिकारी सौरभ गहरवार लगातार निगरानी कर रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्लूडी, सिंचाई सहित संबधित विभागों के साथ यात्रा मार्ग का कुंड तक निरीक्षण करने पहुंचे।

जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव कुंड पुल को सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैकअप के तौर पर कुंड बैराज की ओर एक बेली ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही चुन्नी बैंड वाले मार्ग को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इधर बसुकेदार को अगस्त्यमुनि से जोड़ने वाले गंगा नगर पुल को सुरक्षित करने के लिए नदी का बहाव कम होने पर एक सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश भी पीडब्लूडी ऊखीमठ को दिए। इसके साथ ही जिन स्थानों पर सड़क संकरी है उन स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण के प्रयास करने के भी निर्देश दिए ताकि यात्रा एवं सामान्य तौर पर भी जाम की स्थिति न बने।

निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल सहित ने जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को यात्रा मार्ग के लिए विभिन्न सुझाव दिए।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी ऊखीमठ मनोज भट्ट, सिंचाई खंड रूद्रप्रयाग खुशवंत सिंह चौहान, खान अधिकारी बीरेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read