HomeUTTARAKHANDसीएम धामी की डोईवाला में त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए मांगे वोट

सीएम धामी की डोईवाला में त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए मांगे वोट

डोईवाला: मुख्यमंत्री ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में कई विकास कार्यों को किया गया है, साथ ही भविष्य के लिए आधारशिला भी रखी गई है। बड़े से बड़े संस्थान डोईवाला क्षेत्र में है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लंबे समय से डोईवाला क्षेत्र में सेवा की है। उन्होंने कहा त्रिवेन्द्र ने डोईवाला को आदर्श बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है और इस क्षेत्र से त्रिवेन्द्र को भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा भेजना है। उन्होंने कहा निश्चित ही हरिद्वार लोकसभा में सबसे अधिक वोट प्रतिशत डोईवाला क्षेत्र का रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत, शक्तिशाली भारत, सीमाओं को मजबूत करने, मातृशक्ति को सशक्त करने, 2047 तक सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा आज देहरादून के हवाई अड्डे का नवनिर्माण हुआ है, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का भी भव्य निर्माण हुआ है। डोईवाला में बायपास रोड बनने से जाम की समस्या का समाधान हुआ है। राज्य के विकास हेतु हर विधायक से 10 कार्यों को मांगा गया था। डोईवाला क्षेत्र के 10 विकास कार्यों में से 6 कार्य आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा देश एवं राज्य में सड़कों, पुलों, अस्पतालों, हवाई अड्डों और विश्वविद्यालयों का निर्माण तेज गति से हो रहा है। उन्होने कहा इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जन-धन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना से अंतोदय का सिद्धांत पूर्ण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटियां देश के हर गरीब और पिछड़े व्यक्ति का जीवन बेहतर बना रही हैं। मोदी ने देशहित में कई कड़े फैसले लिए जिसमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने, तीन तलाक कानून लागू किया जाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू किया जाना, श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शामिल है। राज्य सरकार ने भी उत्तराखंड के हित में कई कड़े फैसले लिए हैं। आजादी के बाद हिंदुस्तान का पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है जहां समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया गया है। नकल रोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून लागू किया गया हैं। महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में हर महीने घोटाले और भ्रष्टाचार सामने आते थे। लेकिन मोदी ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस का मूल मंत्र भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टीकरण और महिला विरोध से है। राहुल गांधी को बार-बार कांग्रेस लांच करती है पर वो लॉचिंग असफल रह जाती है। कांग्रेस के पास अब न लोग हैं, और न लोगों का समर्थन। कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया। देश की जनता ने कांग्रेस की इतनी हालत खराब कर दी है कि कांग्रेस को अपने टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं। कोई टिकट लेने वाला नहीं मिल रहा है। बड़े बड़े नेता टिकट न मिलने की सिफारिश लगा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है, हार के डर से भयभीत कांग्रेस दिवालियापन को प्राप्त होती जा रही है। कांग्रेस के पास जब कोई मुद्दा नहीं होता तो ये ईवीएम का नाम जपने लगते हैं।

मुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी को 400 पार के नारे को सार्थक करके दिखाना है। साथ ही हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read