HomeUTTARAKHANDयुवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज सोमवार को युवा संकल्प दिवस के रूप में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित प्रदेश भर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन के साथ मुख्यमंत्री की दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में सभी जिलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी को बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य राजनेताओं ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने आज सबसे पहले शासकीय आवास पर अपनी माताजी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री सपरिवार टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त राज्य प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त है, आम लोगों और संगठनों को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर सीएम धामी को बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।

राज्य की तस्वीर बदलने में सबसे आगे हैं धामी : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आप राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि आप दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें।

विकास का सुनहरा दौर देख रहा उत्तराखंड : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बाबा केदारनाथ से उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। सीएम धामी को भेजे गए संदेश में गृहमंत्री ने कहा कि “आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है”।

नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उत्तराखंड : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने संदेश में लिखा “देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी और जनप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अथक परिश्रम व समर्पण से उत्तराखंड निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है और प्रगति के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

बदरीनाथ में महाभिषेक, केदारनाथ में रुद्राभिषेक पूजा
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बद्रीनाथ में महाभिषेक और केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा कराई गई। इसके अलावा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया।

दिव्यांग बच्चों से मिले, केक खिलाया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजपुर रोड स्थित एनआईवीएच पहुंचकर वहां दिव्यांग बच्चों से मिले और उनके साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों को केक खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने अपने हाथों से बनाया गया एक मॉडल उपहारस्वरूप मुख्यमंत्री को भेंट किया।

सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेडिंग में सीएम धामी
सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह टॉप ट्रेंडिंग में रहे। मुख्यमंत्री का जन्मदिन “युवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया। इसके तहत कार्यक्रमों की धूम रही। सोशल मीडिया पर

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read