कलालघाटी के किशनपुरी में एक घर में आग लगने से मां-बेटी घायल हो गईं। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कलालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को तुरंत अपनी गाड़ी से बेस हॉस्पिटल पहुंचाया।
कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजा राम डोभाल ने बताया कि किशनपुरी की रहने वाली 26 साल की अनु डबराल अपनी मां नीता डबराल के साथ रहती हैं। उनके पिता कमलेश्वर प्रसाद डबराल का हाल ही में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि घर में अचानक आग लग गई, जिससे मां-बेटी घायल हो गईं। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे आस-पास के लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर कलालघाटी चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीधे अपनी गाड़ी से 2 घायल लड़कियों को कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। इसी बीच, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस के समय पर पहुंचने और मुस्तैदी की वजह से दोनों लड़कियों को तुरंत इलाज मिल सका।



