HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री ने विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

मुख्यमंत्री ने विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड के अंतर्गत जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत / पुननिर्माण कार्य हेतु ₹ 488.40 लाख की स्वीकृति एवं विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के विकासखण्ड सहसपुर में ग्राम छरबा जंगलात चौकी वार्ड नं०-15 में 01 नवीन नलकूप (Sprinkler Irrigation System) के निर्माण हेतु ₹ 156.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत दांयी खो नहर के पुनरोद्धार/ जीर्णोद्वार के कार्य हेतु ₹ 463.16 लाख की स्वीकृति, विकासखण्ड पौडी के ग्राम ल्वाली में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹ 175.54 लाख की योजना की स्वीकृति, एवं विकासखण्ड थलीसैंण के ग्राम पैठानी में लिपट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹ 126.68 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा के ग्राम किमगड़ी में दतगाड़ नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए मुख्यमंत्री ने 452.26 लाख रुपये का अनुमोदन प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त एकेश्वर के अंतर्गत ग्राम कोटा में कोटा नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए 107.70 लाख रुपये एवं एकेश्वर में ही बगड़सेरा तोक की पश्चिमी न्यार नदी से भूकटावरोधी योजना के लिए 196.43 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा के विकासखण्ड चौखुटिया में स्प्रिंकलर आधारित 01 संख्या भेल्ट लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण की प्रायोजना हेतु ₹ 100.49 लाख की स्वीकृति एवं विकासखण्ड द्वाराहाट की छाना नहर के जीर्णोद्वार की प्रायोजना हेतु ₹ 217.31 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद चमोली के विकासखण्ड पोखरी में 12 पर्वतीय नहरों के पुनरोद्धार हेतु ₹ 254.62 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*जनपद उधमसिंहनगर के नगर निगम काशीपुर में ढेला नदी से ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं मानपुर सैनी फार्म कॉलोनी, सिल्वर सिटी कालोनी आदि की आबादी को बाढ़ से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने 488.0 लाख के कार्यों को अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

*नाबार्ड मद के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली में अवस्थित लस्तर मुख्य नहर एवं क्षतिग्रस्त 8 कि०मी० आफसूटों के पुनरोद्धार तथा HDPE पाईप द्वारा 10.214 कि०मी० नए आफसूटों के निर्माण हेतु ₹ 761.33 लाख की स्वीकृति एवं विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत तैला. सुमाड़ी, तुमेटा तथा सिरवाडी में 04 सं० लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु 500.38 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

*जनपद नैनीताल के भीमताल में राज्य योजना के अंतर्गत ढाई किमी लंबे भीमताल बायपास मोटर मार्ग के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 795.69 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

*सीएम घोषणा के अनुपालन में जनपद हरिद्वार अंतर्गत हरिद्वार(शहरी)विधानसभा में कुल 50 हैंडपंपों के अधिष्ठापन के लिए मुख्यमंत्री ने 274.60 लाख रुपये की धनराशि को अनुमोदन प्रदान किया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read